नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में चोर एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। थाने में दी शिकायत में उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह सेक्टर-49 के ई ब्लॉक के गली नंबर 17 में परिवार के साथ रहते हैं। बीते माह 29 मार्च को उपेंद्र ने सोने के गहने घर में बने लॉकर में सही सलामत रखे थे। गहनों में सोने की चेन, झुमकी, शर, दो अंगूठी, कंगन, नथ और मांग टीका शामिल था। बीते दिनों जब उपेंद्र ने लॉकर देखा तो गहने गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...