घर से लाखों की नगदी व जेवरात किए पार, पुलिस कर रही इंकार
उन्नाव, मई 22 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव स्थित घर को बुधवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और जरूरी कागजात उठा ले गए। चोरी की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नवई गांव के रहने वाले प्रेम नारायण चौरसिया पुत्र साहबदीन अजगैन-मोहन मार्ग स्थित बाबा कुटी के पास मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। तभी देर रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। पीड़ित प्रेम नारायण चौरासिया के अनुसार चोरों ने कमरे में रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर सहित पांच हजार रुपये की नगदी उठा ले गए। उनकी बहन सुरजन देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। उनकी चेक व पासबुक व अन्य जरूरी काग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.