फरीदाबाद, मई 12 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर घर से लाखों रुपये की नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत पीड़ित अमित जटवानी निवासी सेक्टर-3 बल्लभगढ़ ने पुलिस चौकी सेक्टर-3 में दी शिकायत में बताया कि वह चावला कॉलोनी क्षेत्र में स्टेशनरी का काम करते हैं। 2 मई 2026 को करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी मधु उर्फ रिया खाना देने के लिए दुकान पर आई थीं। इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे जब वह वापस घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का दरवाजा खुला मिला।

चोरी का विवरण घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था। डबल बैड खोलकर देखने पर उसमें रखा नकद व सोने का सामान गायब मिला। उस समय ...