चतरा, मई 2 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इचाक गांव निवासी दिलीप सिंह (पिता रामवृक्ष सिंह) के घर से अज्ञात चोरों ने करीब पांच लाख की जेवरात एवं 20 हजार रुपए नगदी की चोरी कर ली। बताया गया कि दिलीप सिंह सह परिवार पिछले 27 अप्रैल को विवाह समारोह में भाग लेने अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।इस घटना में दो भर सोना की जेवरात जिसकी कीमत लगभग तीन लाख,70 भर चांदी जिसकी कीमत करीब 2.10 लाख व 20 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- बंद घर से जेवर सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। इधर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दिलीप सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें-...