घर से रूठकर निकला किशोर लापता, परिजन परेशान
शाहजहांपुर, जून 15 -- शाहजहांपुर। गुलमर्ग कॉलोनी निवासी शुभ शर्मा के अनुसार उनका 13 वर्षीय भाई वंश शर्मा किसी बात को लेकर नाराज था। 12 जून की सुबह वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, मित्रों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि किशोर को आखिरी बार शाहजहांपुर जंक्शन के आसपास देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से रूठकर निकला किशोर लापता, परिजन परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.