देवघर, फरवरी 15 -- सारठ। सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीया युवती शुक्रवार से गायब हो गयी है। इसको लेकर युवती के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह युवती अचानक से घर से गायब हो गई। दोपहर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता होने लगी, उसके बाद काफी खोजबीन की गयी। रिश्तेदारों, परिजनों से पूछताछ के बावजूद कुछ पता नहीं चलने पर थाने में लिखित शिकायत देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.