नोएडा, मार्च 23 -- दादरी। पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को एनटीपीसी कट के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कमल निवासी तुलसी विहार कॉलोनी दादरी के रूप में हुई। एक युवक ने आठ मार्च को घर से मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी मामले की जांच के दौरान कार्रवाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...