बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं। चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। जनपद घर में घर-घर में और मंदिरों में घट स्थापना संग हवन पूजन जारी हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों पर पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की लंबी लाइन देखी जा रही है।गुरुवार को सुबह है ब्रह्ममुहूर्त से शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर घट स्थापना से हुई। पहले दिन मां शैलपुत्री के रूप में मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। मंदिरों के बाहर माता रानी की पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। शहर के नगला शक्ति पीठ पर सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी है और पूजा अर्चना की जा रही है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेरीकेडिंग में भक्त अपनी अपनी बारी के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.