घर से भैंस चुरा कर मेला में बेचने पहुंचे दो लोग धराए
औरंगाबाद, जून 11 -- देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के चैता बिगहा गांव से चोरी हुई भैंस और उसके बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 10 जून की सुबह करीब 3:30 बजे चैता बिगहा निवासी राहुल कुमार सिंह की भैंस और उसका बच्चा चोरी हो गया था। यह भी पढ़ें- घर से भैंस चुरा कर मेला में बेचने पहुंचे दो लोग धराएजांच प्रक्रिया सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी किए गए पशु बारुण थाना क्षेत्र के पशु मेला में लाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पशु मेला से भैंस और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया तथा मौके से चैता बिगहा निवासी अंकित कुमार और राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पशुओं को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.