अमरोहा, मई 19 -- बंदिशों के चलते घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने निकाह कर लिया। दोनों एक सप्ताह बाद निकाहनामा लेकर मोहल्ले में लौट आए। हंगामे के बीच जुटी पंचायत में युवती ने मां-बाप से मुंह फेर लिया। उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया लिहाजा आपसी रजामंदी से युवती को पंचायत से ही ससुराल भेज दिया गया। पुलिस स्तर पर इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चर्चाओं में बना यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व दो बेटे हैं। यह भी पढ़ें- जीवन साथ निभाने में बांधा तो एक साथ दुनिया को कह दिया अलविदा 19 वर्षीय सबसे बड़ी बेटी स्थानीय एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। बताया जा रहा है कि उसका पड़ोस में रहने वाले गैर...