महोबा, मई 2 -- महोबा, संवाददाता। परिजनों से नाराज युवक घर से गायब हो गया। मां को युवक ने फोन कर कहा कि अब वह कभी नहीं मिलेगा। बाद में पुलिस ने युवक का शव पहाड़ में पत्थर खदान से बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जिले की सीमा क्षेत्र के मप्र के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना के गांव हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र घनप्रसाद पिछले दिन दिनों से परिजनों से गुस्सा चल रहा था। लवकुशनगर थाना पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों ने शनिवार को सूचना दी कि युवक एकाएक घर से गायब हो गया बाद में युवक ने फोन कर मां को कहा कि अब वह उससे कभी नहीं मिलेगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज करते हुए मोबाइल की लोकेशन के हिसाब से खोजबीन की। पुलिस को अंतिम लोकेशन मुख्यालय कोतवाली के गांव कुम्हौडामाफ पहाड़ के पास ...