घर से भागे बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने सीर इलाके के 10 से 12 साल के तीन बच्चों को तीन घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी ने तीनों बच्चों को डांट-फटकार दिया। बच्चों में दो सगे भाई हैं। तीनों डर कर घर से भाग गए। देर शाम तक वे घर नहीं आए तो परिजन परेशान हो उठे। लंका थाने पहुंच सूचना दी। पुलिस ने सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिये 150 कैमरों के जरिये तलाश की। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे मलहिया इलाके से तीनों को ढूंढा जा सका। यह भी पढ़ें- डांट से नाराज घर से भागे बच्चे, पुलिस ने ढूंढा यह भी पढ़ें- पिता ने डांटा तो दोस्त संग घर छोड़कर चला गया किशोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.