उरई, मार्च 22 -- सिरसाकलार। प्रेमी युगल ने सामाजिक बंदिशों को दरकिनार कर अपने रिश्ते को मुकाम तक पहुंचा दिया। सिरसाकलार के कीर्ति कठेरिया और अमन कठेरिया ने घर से भागकर पहले कोर्ट मैरिज की और फिर 19 मार्च को एट क्षेत्र के बिलायां स्थित शिव मंदिर में विवाह रचा लिया। प्रेमी युगल एक ही गांव और एक ही समाज से संबंध रखते हैं और लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। हालांकि, परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। मंदिर में हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। प्रेमी युगल का कहना है कि वे साथ रहना चाहते थे और अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए उन्होंने विवाह किया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.