संवाददाता, जून 28 -- UP News: यूपी के फतेहपुर के खखरेरू क्षेत्र में उस वक्त हंगामा मच गया। जब एक गांव के नाबालिग प्रेमी युगल ने घर से भागने की कोशिश की। लेकिन लड़की के परिजनों ने दोनों को गांव के बाहर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में किशोर घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। जिसका एक किशोर के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों गांव से बाहर निकल रहे थे। इसकी भनक लगते ही किशोरी के परिजनों ने उनका पीछा किया। उन्होंने कुछ दूर बाद गांव के बाहर पकड़ लिया और पूछताछ की। किशोरी के प्रेमी के साथ जाने की बात पर उन्होंने आपा खोल दिया और दोनों की सरेराह पिटाई कर दी, जिससे मौके ...