घर से भागे नाबालिग जोड़े को आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- मनोहरपुर, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मनोहरपुर स्टेशन पर मुस्तैदी दिखाते हुए घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को समय रहते पकड़ लिया। दोनों इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे और शादी करने की नीयत से ओडिशा के संबलपुर भागने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार की शाम करीब 7 बजे टीम मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को वहां संदिग्ध स्थिति में बैठे एक युवक और युवती पर शक हुआ। आरपीएफ ने जब दोनों से पूछताछ की तो परतें खुलती चली गईं। पूछताछ में लड़की ने अपना घर मनोहरपुर थाना क्षेत्र और लड़के ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में होने की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद भाग रहे नाबालिग प्रेमी युगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.