मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा कला गांव से मंगलवार स्कूल जाने के लिए निकले दो छात्र प्रयागराज भाग गए। दूसरे दिन पुलिस ने दोनों छात्रों को प्रयागराज से बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घरवालों की फटकार से क्षुब्ध होकर दोनों प्रयागराज चले गए थे। गांव निवासी 13 वर्षीय हर्षित दुबे और नमो दुबे दोनों शहर के रतनगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों मंगलवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं गए। दोनों शाम को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन से प्रयागराज चले गए। देर रात तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने विद्यालय और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा। फुटेज में दोनों छात्र स्टेशन पर दिखाई पड़े। परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। दू...