कटिहार, मई 29 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के एक गांव से एक बेटी ने घर से बगावत करके दूसरे धर्म में शादी कर ली। इससे हताश माता-पिता ने उस बेटी का विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इसको लेकर गांव में काफी चर्चा है। लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया, उसी दिन से हमारे लिए वह मर चुकी है। अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...