अलीगढ़, जुलाई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घर से नाराज होकर निकलीं राजस्थान की तीन किशोरियों को रेलवे पुलिस ने बरामद कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी को सूचना मिली थी कि तीन नाबालिग बच्चियां दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रही हैं। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 पर तीनों बच्चियां बैठी मिलीं। तीनों राजस्थान के कोटा जिले के प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे घर से नाराज होकर निकल आई थीं। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। बच्चियों को महिला हेल्प डेस्क पर सुरक्षित निगरानी में रखा गया है। सीडब्ल्यूसी के केस वर्कर और सुपरवाइजर के थाने पहुंचने पर बच्चियों को उनके सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। प...