संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी के वाराणसी में राजातालाब थाना क्षेत्र की लापता युवतियां समलैंगिक निकलीं। दोनों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम स्थित एक फैक्ट्री से पकड़ा। दोनों को शनिवार को वाराणसी लाया गया। दोनों लगभग 3 हफ्तों पहले घर से भागी थीं। दोनों की तलाश कर रही यूपी पुलिस की टीम को उनके गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। दोनों को यूपी पुलिस की टीम वापस वाराणसी लेकर आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवतियों ने बताया कि वे आपस में प्रेम करती हैं। 22 वर्षीय युवती का हुलिया और रहन-सहन लड़के की तरह है। वह लड़कों की तरह ही जींस और टी-शर्ट पहनकर रहती है। दूसरी युवती की उम्र 21 साल की है। दोनों ने बताया कि करीब तीन साल से आपस में प्रेम करती हैं। उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को भी है। दोनों के रिश्ते को...