शाहजहांपुर, मार्च 15 -- नगर के तिकुनिया चौराहे के पास शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में मैलानी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। सुबह करीब 10 बजे चौराहे पर एक युवक और युवती खड़े थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास के दुकानदारों को शक हुआ। इसी बीच दोनों एक ई-रिक्शा पर बैठकर खुटार की ओर चल दिए। शक होने पर कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और थाने से कुछ दूरी पहले रिक्शा रुकवाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पहले वे घर से भाग निकले थे। दोनों मैलानी थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पर खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। बाद में मैलानी पुलिस भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.