महाराजगंज, अगस्त 26 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी की टीम ने नेपाल से भारत लौटते समय एक युवक के साथ किशोरी को बरामद किया। वाराणसी पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने दोनों को वाराणसी पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया।बताया जा रहा है कि किशोरी 21 अगस्त को परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी और नेपाल पहुंच गई। वापस भारत आने के दौरान सोनौली बॉर्डर गेट पर एसएसबी की टीम ने युवक और किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर पूछताछ की। इसके बाद वाराणसी पुलिस को सूचना देकर दोनों को पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि वाराणसी पुलिस की सूचना पर सीमा पर किशोरी को उसके साथी के साथ बरामद किया गया। पुलिस टीम उन्हें साथ लेकर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...