अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिजनों से नाराज होकर मधुबनी बिहार से भागी किशोरी को अलीगढ़ आरपीएफ ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से सोमवार को बरामद किया। किशोरी ने घर से भागने का कारण परिजनों से नाराज होना बताया। किशोरी के नाबालिग होने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को आगामी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। सोमवार को हेल्पलाइन प्रयागराज से सूचना मिली एक लड़की गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ घर से भाग कर जा रही है। कंट्रोल से मिली सूचना और फोटो के आधार पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के अलीगढ़ पहुंचने पर तलाशी ली गई। ट्रेन को आरपीएफ एसआई धीरज सिंह, श्रीनिवास शर्मा व जीआरपी अलीगढ़ से महिला एसआई लक्ष्मी सिंह ने ट्रेन के सभी कोचों को चेक किया। चेकिंग के दौरान किशोरी एस-2 कोच में बुर्के में बैठी मिली। पू...