हरिद्वार, मार्च 9 -- रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क को दो बच्चे लावारिस हालत में प्लेटफॉर्म पर घूमते मिले। जिन्हें शेल्टर होम भेजा गया है। सुपरवाइजर पूनम ठाकुर और नितिन ने बताया कि रविवार की रात दो बच्चे प्लेटफॉर्म पर लावारिस अवस्था में अकेले घूम रहे थे। जिन्हें जीआरपी ने देखा और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर बच्चों को हेल्पलाइन डेस्क लाया गया। जहां बच्चों से परिवार और अन्य जानकारियां ली गई। दोनों बच्चे नाबालिग हैं और परिवार से नाराज़ होकर घर से भागकर आए हैं। एक हाथरस और दूसरा कहाला यूपी निवासी है। दोनों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों से संपर्क होते ही उन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.