पीलीभीत, जुलाई 26 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 पर रेलवे स्टेशन शाही के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर एक दिव्यांग बालिका ट्रेन से उतरी है, जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है। बालिका स्पष्ट रूप से बोल नहीं पा रही हैं। इस सूचना के मिलने के बाद संरक्षण आधिकारी मीनाक्षी पाठक के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन की पर्यवेक्षक नीतू चौहान एवं केस वर्कर प्रतुल सिंह शाही रेलवे स्टेशन पहुँच गए। बालिका को अपनी सुपुर्दगी में लेकर बालिका को सखी वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिलाया। पता चला कि बालिका जनपद बरेली के एक गांव में अपनी नानी के घर रह रही थी जो कि पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से बालिका के परिजनों से संपर्क कर बाल कल्याण समिति पीलीभीत के आदेश पर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर...