बगहा, अप्रैल 8 -- शत्रुद्धन शर्मा बेतिया। चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। पीड़ित युवती ने सिरसिया के कौवाहा निवासी अखिलेश कुमार राम के बिरुद्ध चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि युवती की शिकायत पर चनपटिया थाने में पांच अप्रैल को एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। युवती ने बताया है कि 23 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपी अखिलेश कुमार राम शादी करने का झांसा देखकर उसे बाहर लेकर चला गया। करीब 10 दिन तक वह उसे बाहर रखा,शारीरिक संबंध बनाता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...