बहराइच, जुलाई 18 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने का जरवल पुलिस चौकी इलाके के एक मोहल्ले निवासनी दलित युवती अपने घर से बैंक से धन निकालने को सोमवार सुबह घर से निकली। तबसे अब तक उसका कोई सुराग नही लगा है। इस मामले में पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। जरवलरोड थाने के जरवल कस्बे के एक मोहल्ले निवासनी 26 वर्षीय दलित युवती 13 जुलाई को सुबह लगभग 10:30 बजे घर से सराय मोहल्ले स्थित इंडियन बैंक से धन निकालने को कहकर निकली। जब काफी देर बीतने पर भी नहीं आई। तो उसकी तलाश शुरू हुई। यह भी पढ़ें- घर से बाहर बैंक जाने को निकली युवती लापता सभी संभावित जगहों पर तलाश किए जाने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। जरवलरोड पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय न...