संभल, जून 16 -- चन्दौसी-बनियाठेर थाने के बॉर्डर पर सोमवार शाम दुकानदार को घर से बुलाकर सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दुकानदार की हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से बदायूं की ओर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर चन्दौसी व बनियाठेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही हालांकि बाद में चन्दौसी थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- गुठनी: जमीनी विवाद ही दुकानदार के मौत का बना कारण चन्दौसी के बदायूं चुंगी निवासी राजेश प्रजापति (30) पुत्र मंगल प्रजापति घर में ही किराना स्टोर चलाता है। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे किसी ने फोन...