बिहारशरीफ, मार्च 15 -- घर से बुलाकर ले गया दोस्त, सुबह मिली फल विक्रेता की लाश परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप इस्लामपुर के मलबिगहा मोहल्ले के केवई रोड के किनारे मिला शव घटना के कारणों पर संदेह व्याप्त, शनिवार की शाम से था गायब फोटो : हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान परिजन। इस्लामपुर (नालंदा), निज संवाददाता। शहर के मलबिगहा मोहल्ले के पास रविवार की सुबह पइन के किनारे से फल विक्रेता का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मलबिगहा के ही शमीम उर्फ फेंकू के 25 वर्षीय पुत्र मो. फैयाज के रूप में की गयी। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की शाम एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। सुबह उसकी लाश मिली। पीट-पीटकर हत्या करने की चर्चा हो रही है। घटना के कारणों पर अब भी सस्पेंस है। परिजन भी इस संबंध में अधिक जानकारी न...