हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के जीतपुर नेगी इलाके से घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात ने चुरा लिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश तेज कर दी है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी संदीप पोखरियाल की बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। 18 अप्रैल को अज्ञात ने उसे चुरा लिया। पीड़ित के मुताबिक उसे वह बाइक गुजरात के एक मित्र ने दी थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...