घर से बाहर निकला युवक हुआ लापता
औरंगाबाद, मई 16 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ पोखर गांव से एक युवक लापता हो गया है। इस मामले में एक आवेदन थाना में दिया गया है। तेंदुआ पोखर गांव निवासी घोड़लाल यादव का पुत्र शैलेश कुमार 14 अप्रैल को सुबह में घर से बाहर घूमने के लिए निकला हुआ था लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। उसकी खोजबीन भी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। कई दिनों तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आवेदन में बताया गया है कि शैलेश कुमार की मानसिक हालत कमजोर है। इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.