कानपुर, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर परमट मंदिर में जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन किया है। 14 फऱवरी की रात 10 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक कोई वाहन सरसैयाघाट चौराहे से टैफ्को तिराहा न जा पाएगा। इसी तरह 15 फरवरी को शिव बारात पर घाटमपुर इलाके में डायवर्जन किया गया है। नौबस्ता से घाटमपुर भारी वाहन न जा पाएंगे। आनंदेश्वर मंदिर, परमट का डायवर्जन - कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट होते हुए टैफ्को तिराहा की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा होते हुए गन्तव्य को जा सकेंगे। कंपनी बाग की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें रेव थ्री टैफ्को तिराहा की तरफ जाना है, वे रेव-थ्री से दाहिने मुड़कर गन्तव्य को जा सकेंगे। टैफ्को तिराहे से परमट मंदिर की ओर आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाह...