गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुर खास टोला लक्ष्मीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के 70 वर्षीय अवधेश खरवार थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अवधेश खरवार साइकिल पर सवार होकर अपने घर से राजापुर बाजार जाने के लिए निकले हुए थे। वह जैसे ही घर से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद गांव में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे फिर घटना की जानकारी गोपालपुर थाना के पुलिस को दी गई। वहां पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.