गंगापार, मार्च 23 -- बीस दिन पहले घर से बाजार के लिए निकले एक इंजीनियर युवक लापता हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। परिजन तरह तरह की आशंकाओं से ग्रसित हैं। पुलिस से मदद की गुहार करते हुए परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से तीन किलोमीटर दूर भारतगंज बाजार सामान खरीदने निकले एक इंजीनियर लापता हो गये हैं। मांडा क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत राजापुर गांव निवासी ताड़क नाथ यादव 28 वर्ष पुत्र जीत नारायण यादव पालीटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर घर पर थे। वह बीते 27 फरवरी को दोपहर में घर से समान खरीदने के लिए भारतगंज बाजार के लिये निकले, लेकिन देर शाम होने पर भी घर नही पहुंचे। परिजनो ने खोजबीन शुरू की ,लेकिन फिर भी उनका पता नहीं चला । परिजनो ने लापता इंजीनियर के मोबाइल पर लगातार फ...