कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के बिरौली गांव में रविवार रात घर से बंधी बकरी-बकरा को चोरों ने ताला तोड़कर पार कर दिया। जानवर नदारद देख मालिक के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने थाने जाकर खरीदारों के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी। बिरौली गांव की गुड्डी देवी पत्नी जवाहिर ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम दो युवक उसके घर आए थे, जिन्होंने बकरी खरीदने की बात कही। एक बकरी और एक बकरा की कीमत 16 हजार रुपये बताई गई, लेकिन दोनों युवक 11 हजार रुपये देने की बात कहकर चले गए। महिला के अनुसार उसकी बकरी और बकरा रोज की तरह घर में ही बंधे हुए थे। आरोप है कि उसी रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बकरी और बकरा चोरी कर लिया। गुड्डी देवी ने आशंका जताई है कि बकरी खरीदने आए वही युवक चोरी की घटना में शामिल हो सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.