मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती घर से फल लेने के लिए बाजार गई और लापता हो गई। युवती की मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 18 वर्ष की है। महिला के अनुसार उसकी बेटी बीते 25 सितंबर को शाम करीब छह बजे फल लाने के लिए बाजार गई थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि रामपुर का रहने वाला विशेष यादव नाम का युवक उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विशेष यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...