महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घर से फरार प्रेमी युगल के शादी करने के बाद रविवार को परतावल चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद परिजन माने और युवती की इच्छा के अनुसार उसे प्रेमी युवक के साथ भेज दिया गया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और उसकी मौसी के गांव के एक युवक के बीच कुछ माह पूर्व दोनों परिवारों के साथ मथुरा भ्रमण के दौरान परिचय हुआ था, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गया। बीते सोमवार को दोनों बिना परिजनों को बताए घर से चले गए। इसके बाद युवती की मां ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच प्रेमी युगल विवाह करने के बाद वापस लौट ...