लखनऊ, जून 21 -- इटौंजा। महिंगवा के तहत बीकेटी कुम्हरावा मार्ग पर दरियापुर गांव में एक लोहा भंडार की शॉप के पास सड़क बेनीपुर महराज के राहुल मिश्र (32) का शव रविवार सुबह मिला है। शव मिलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी महिंगवा राधेश्याम मौर्य के मुताबिक राहुल शनिवार शाम को घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उनका शव सड़क पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से राहुल की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...