गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी। जिले के कटरा राजा हिम्मत सिंह क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवक आशीष सरोज का शव रविवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। युवक का शव बेल्हा देवी मंदिर के पीछे सई नदी किनारे एक पेड़ की डाल से बैग के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार युवक शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद रविवार सुबह प्रतापगढ़ में शव मिलने की सूचना परिवार को मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है。

स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच स्थानीय लोगों की सू...