रुद्रपुर, मार्च 13 -- किच्छा। घर से निकले बुर्जुग लापता हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज की है। विनीत तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम बखपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो फरवरी को उसके पिता सुरेश चंद्र घर से बिना बताए कहीं चले गए। उन्हें काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। विनीत की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता का गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...