गौरीगंज, जून 8 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। रंकापुर गांव के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे किनारे शौच के लिए निकले 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरा लाल द्विवेदी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय हीरा लाल द्विवेदी घर से निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि करीब छह गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर मौके से...