फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद। घर से काम पर निकले एक पिकअप चालक का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक पिलर से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बरौन गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे बेटे विक्रम सिंह (27) ने मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विक्रम पेशे से पिकअप वाहन चालक था। वह अपनी स्वयं की पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह विक्रम अपनी पिकअप लेकर भोगांव की ओर बुकिंग पर गया था। शाम को उसने अपनी पिकअप प्राथमिक विद्यालय के पीछे खड़ी कर दी और वहीं फांसी लगा ली। गांव के कुछ बच्चों न...