फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर से निकले एक ग्रामीण का शव रामगंगा में पड़ा पाया गया। वह कर्ज हो जाने के कारण परेशान था। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। राजेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि महेशपुर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह ने सूचना दी थी कि उसका 53 वर्षीय पुत्र रामवीर 4 अप्रैल की दोपहर बाद 3 बजे अपने घर से जैनापुर गांव में मौसा ब़ृजेश कुमार के यहां बाइक पर सवार होकर गया था। दूसरे दिन पांच अप्रैल को वह सुबह 5 बजे के बीच जैनापुर से महेशपुर के लिए चला आया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। इस पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी। विवेचना उपनिरीक्षक आशुतोष को सौंपी गयी। उन्होंने बताया कि रामवीर का शव सोमवार को शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के सामने रामगंगा में मिला। वहां की पुलि...