घर से निकली युवती लापता, पुलिस ने तलाश शुरू की
फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने सेक्टर-86 स्थित एक सोसायटी से 21 वर्षीय युवती खुशबू के लापता होने के मामले में रविवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती 27 जून की दोपहर घर से बिना बताए चली गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है और परिजनों के संपर्क में रहकर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.