नैनीताल, जुलाई 21 -- नैनीताल। बल्दियाखान की एक महिला संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बल्दियाखान निवासी 34 वर्षीय रेनू बिष्ट पत्नी भगवत सिंह 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे बिना बताए घर से चली गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...