संभल, मार्च 10 -- कोतवाली के एक गांव निवासी छात्र स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री एक इंटर कालेज में कक्षा 8 की छात्रा है। छात्रा 6 मार्च को करीव सुवह 8 बजे परीक्षा देने स्कूल गई थी। सुबह 9 वजे स्कूल से प्रबन्धक का फोन ग्रामीण के पास आया। प्रबंधक ग्रामीण से उसकी पुत्री के स्कूल न आने के कारण पूछने लगे। यह सुनकर ग्रामीण के होश उड़ गए और वह फौरन पुत्री के स्कूल पहुंचा। जानकारी की तो पता चला कि उसकी पुत्री स्कूल नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने सोमवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.