सीतापुर, जनवरी 5 -- तंबौर,संवाददाता। तंबौर के जाल्हेपुर स्थित घर से बीते शनिवार को 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला। पिता रमेश कुमार के मुताबिक बेटी दोपहर मेंब शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आई। थाना प्रभारी के मुताबिक गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...