इटावा औरैया, जून 9 -- सैफई। एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री छह जून की सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी। आरोप है कि पूजा, निखिल व चंदन निवासी नदसा थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद, हाल निवासी गुरुग्राम हरियाणा उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। पुत्री के नाबालिग होने के कारण उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...