उन्नाव, दिसम्बर 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता।गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की हत्या करने के बाद गजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे के किनारे निगोह गांव के पास शव जलाकर फेंका गया था। छिबरामऊ पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को जब मनोहर नगर में मुस्कान की हत्या की खबर मिली तो हर कोई दंग रह गया और यही कहता रहा कि मुस्कान मिलनसार थी, झाडू, पोंछा कर अपना परिवार चला रही थी। मनोहर नगर निवासी नफीसा ने बताया कि छह माह पहले थाना अनवरगंज के कुलीबाजार बकरमंडी निवासी मुस्कान उर्फ जन्नत उनके मकान में किराये पर रहने के लिये आई थी। जिस पर उन्होंने 1500 रुपये महीने किराये पर कमरा दिया था। मुस्कान के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि वह कानपुर में झाडू पोछा कर अपना परिवार चलाती थी, इतना ही नहीं वह अकेले रहती थ...