चंदौली, मार्च 12 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोर गुरुवार की सुबह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो देर शाम परिजनों ने बलुआ थाने में गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी है।पट्टी गांव के रहने वाले अरबिंद पाण्डेय का पुत्र अभिनव पाण्डेय गुरुवार की सुबह 10 बजे घर से निकला फिर वापस नही आया । दोपहर बाद उसको खोजने के लिए परिजन निकले लेकिन शाम तक पता नही चल। परिजन परेशान होकर शाम को बलुआ थाने में तहरीर दी। बाद में पुलिस ने परिजनों से वार्ता होने पर बताया कि बच्चे का पता चल गया है। वह देवरिया जनपद में है। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा बलुआ थाने पर कोई तहरीर नही दिया गया है। क्षेत्र में चर्चा होने पर परिजनों से वार्ता हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.