समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के शिउरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 8 निवासी शंभू भगत (55) पिछले 28 नवंबर से घर से लापता हैं। इस संबंध में उनके पुत्र मनीष कुमार ने पटोरी थाने में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि उनके पिता शंभू भगत 28 नवंबर को बिना किसी सूचना के घर से निकले और फिर लौटकर नहीं आए। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं परंतु अब तक उनका कोई पता ठिकाना नहीं मिला है। उन्होंने पटोरी पुलिस एवं आसपास के लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भी इसकी सूचना डालकर उन्हें ढूंढने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.